डॉ. सतीश हत्याकांड में जेल भेजा
मोरना। पुलिस ने डॉ. सतीश हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई राज से पदा उठाया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जिला बिजनौर में दबिश दे रही है। गांव ककराला में लाखों के लेनदेन को लेकर मोरना निवासी डॉ. सतीश की हत्या कर दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलशाद को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलशाद सुपारी लेकर घटना को बेखौफ अंजाम देता है। आरोपी दिलशाद के दोनों फेफड़े खराब हो चुके हैं। हत्या कब और कैसे करनी है, उसका पूरा प्लान बनात है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गांव चुड़ियाला निवासी साकिब बंगाली का नाम प्रकाश में आया है। आशु और साकिब ने डॉ. सतीश के कमरे में घुसते ही लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया था। इसके बाद गले पर लोहे की राड रखकर दोनों खड़े हो गए। जब तक सतीश की जान नहीं निकल गई। साकिब नामक बंगाली भी शातिर किस्म का अपराधी बताया है।