मुजफ्फरनगर। मोहल्ला योगेंद्रपुरी स्थित मकान में चोरी के इरादे से घुसे युवक को लोगों ने दबोच लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के योगेंद्रपुरी निवासी इमरान ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर से 15 दिसंबर को सात कुर्सियां चोरी कर ली गईं थीं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक कुर्सियां ले जाते हुए कैद हुआ था, जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। पीड़ित के अनुसार, बुधवार सुबह वही युवक घर में चोरी के इरादे से घुस गया, जिसे सीसीटीवी में देखकर पहचानते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक गांव न्याजूपुरा निवासी इस्लाम है। पूछताछ में पूर्व में चोरी की गईं कुर्सियां मिमलाना रोड स्थित एक मकान में रखे होने की जानकारी दी है।