फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा नेता समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी बालिस्टर ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने काफी समय पूर्व सपा नेता नीटू पाल और सुभाष नगर निवासी विरेंद्र से ब्याज पर रुपये लिए थे। पीड़ित के अनुसार, रुपयों को वह मय ब्याज के लौटा चुका है। लेकिन आरोपियों ने उससे लिए गए चेक वापस नहीं लौटाए थे। आरोप है कि अब सपा नेता और उसके साथी ने चेकों में खुद ही रकम भरकर उन्हें बैंक क्लीयरेंस में लगा दिया। चेक बाउंस होने के बाद आरोपियों ने इसके आधार पर उसके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया। जबकि वह आरोपियों को पूरा भुगतान पहले ही कर चुका है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें