फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता सब्जी विक्रेता का शव ट्रेन से कटा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। घर से लापता सब्जी विक्रेता का शव रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा हुआ मिला। मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी शुभम सैनी (23) पुत्र बुद्धप्रकाश रेलवे लाइन के ओवरब्रिज के नीचे सब्जी बेचने का ठेला लगाता है। पुलिस के मुताबिक शुभम सैनी बुधवार की रात को अपने घर से बाहर निकला था। वह रातभर घर नहीं लौटा, परिजनों ने उसको तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने समझा कि शुभम सैनी बाहर से सब्जी खरीदनेे के लिए गया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह गांव टबीटा फाटक से सकौती की ओर रेलवे ट्रैक पर वहां से गुजरने वाले लोगों ने युवक का कटा हुआ शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी फाटक के गेटमैन को दी। गेटमैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को शव की तलाशी लेने पर जेब से मृतक का कार्ड मिला। जिसके जरिए मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शुभम सैनी के रुप में शव को पहचान लिया। पुलिस का मानना है कि शुभम सैनी ट्रेन में सफर कर रहा होगा। संभवत: उसकी ट्रेन से नीचे गिरने से कटकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें