फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, फेक आईडी से भेजे मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि कई माह से एक युवक पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी की हरकतें लगातार जारी रहीं और वह कॉलेज आते-जाते समय भी उसे परेशान करने लगा। इस संबंध में पीड़िता ने परिजनों को बताया। इस पर छात्रा के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर शिकायत की, जिसमें माफी-तलाफी के साथ दो बार फैसला भी हुआ। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद आरोपी फिर से छात्रा का पीछा करते हुए छेड़छाड़ व बदसलूकी करने लगा। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाते हुए उसे आपत्तिजनक मेसेज भेजने शुरू कर दिए। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे बर्बाद कर देने की धमकी देने लगा। आखिरकार पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अनुज गुप्ता को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें