दो पक्षों के बीच मारपीट
बुढ़ाना। परासौली गांव में मंदिर में मोबाइल चार्ज करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीण रवि गांव के दुर्गा माता के मंदिर में रहता है। शनिवार को गांव का करण व बंटी मंदिर में मोबाइल चार्ज करने के लिए पहुंचे। रवि ने बिजली न आने के कारण इंवर्टर चलाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर नाराज करण ने रवि को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट रवि ने पुलिस को दी है।
बिजली नहीं आई
बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव परासौली, कमरूद्दीननगर तथा बिराल में पिछले तीन दिन से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली नहीं आने के कारण पेयजल समस्या गंभीर हो गई है। बिजली नहीं आने के संबंध में क्षेत्र के अवर अभियंता का कहना है कि बरसात में खंभे टूटने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित है।