फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिडे, कई हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्ष भिडे़, कई हुए घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी अशोक वर्मा का मोहल्ले के रामफल शर्मा के साथ बाइक का हार्न बजाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी से मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी राशिद पुत्र शाहिद पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राशिद को हिरासत में ले लिया। बाद में उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल से मारपीट, धमकी
मुजफ्फरनगर। पीनना गांव में जांच को गए लेखपाल के साथ आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने लेखपाल को जान से मारने की धमकी दी है। सलेमपुर के लेखपाल सुनील कुमार ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह पीनना में एक शिकायत पर जांच करने के लिए गया था। आरोप है कि पीनना निवासी धीर सिंह पुत्र अतरसिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, न्याजूपुरा गांव में भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता की गई। सदर लेखपाल ओमवीर सिंह न्याजूपुरा में विवाहिद जमीन की पैमाइश करने के लिए गया था। आरोप है कि वहां पर आरोपियों ने लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी। लेखपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें