फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजीपुरा में खूनी संघर्ष, आठ लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई। इसमें दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांजी लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

सरवट के मोहल्ला हाजीपुरा में अली मोहम्मद का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर सुक्का से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे उत्तेजित सुक्का ने अपने साथियों सोनू, आकिब निवासी हाजीपुरा, मल्लू यामीन महमूदनगर, यूसुफ पुत्र फजला निवासी लद्दावाला के साथ उसके मकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर कई लोगों को घायल कर दिया। मारपीट से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। झगड़े में अली मोहम्मद, उसका भाई दिलशाद, अय्यूब, इरशाद, भांजा तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सुक्का और उसके दो साथियों को चोट लगी है।
झगड़े की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां भांजकर स्थिति को काबू में किया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दिलशाद, अय्यूब को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। अली मोहम्मद की ओर से झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस अली मोहम्मद की तहरीर पर जांच-पड़ताल शुरू कर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


मामूली बात पर आपस में भिड़े
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी राजेश, मोहित और रोहित आदि की गांव के ही अरशद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया है।

लेनदेन को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। गांव कछौली में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इससे गांव में तनाव बन गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कछौली में दीपक और विनोद का रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर चालान किया है। उधर, खादरवाला निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले गोविंद और गुड्डू ने उसके घर में घुसकर मारपीट की है। आरोपियों ने उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। दोनों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें