फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के अपहरण की आशंका से मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी स्थित नगर पंचायत की ट्यूबवेल के सामने ट्रैक्टर चालक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार गांव नंगला बुजुर्ग निवासी चालक लालू पुत्र इलम सिंह बृहस्पतिवार रात को 9.30 बजे शुक्रताल स्थित खाईखेड़ी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकला। रात को करीब 10.45 बजे पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कय्यूम ने लालू के ट्रैक्टर ट्रॉली को भोकरहेड़ी नगर पंचायत की ट्यूबवेल के सामने बिना चालक के खड़े देखा। कय्यूम की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लालू को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। पुलिस ने भी जंगल में चालक को तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर बाद चालक लालू पुलिस को गांव सिकंदरपुर में नशे की हालत में मिला। लालू शराब के नशे में अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर पैदल ही सिकंदरपुर चला गया था। पुलिस ने लालू से पूछताछ कर मामले का पटाक्षेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें