फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपडिय़ों में आग लगी, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ग्रामीणों की आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। उसमें रखे कृषि यंत्रों सहित खाद्य सामग्री व अन्य घरेलू सामान तथा हरे वृक्ष जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया। घंटों देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने पेड़ों में लगी आग को बुझाया। भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी के मजरे योगेंद्र नगर की उत्तरी पट्टी में बृहस्पतिवार दोपहर को लगी भयानक आग से केवट बिरादरी के विजय पाल पुत्र होरीलाल नरेश पुत्र रामकिशन की आधा दर्जन झोपड़ियां जल गई। झोपड़ी में रखे कृषि यंत्र सहित खाद्य सामग्री, चारपाई, कुट्टी मशीन, इंजन, बोगी कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया। ग्राम प्रधान के पति इरफान अली सहित ग्रामीणों ने गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें