मकान के विवाद में भिड़े, फायरिंग
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कंबलवाला में मकान के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर फायरिंग की। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने किसी प्रकार से स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक कंबलवाला गली में शमीम आदि पक्ष रहता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है, जिसके चलते दो बार उनमें पहले भी झगड़ा चुका है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी लोग एकत्र होकर लाठी-तमंचों के साथ उनके घर में घुस आए। गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकियां दी और फायरिंग कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा और मारपीट हुई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल शमीम और उसके परिजनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।