फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूबवैल स्टोर में कुंबल कर हजारों की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल स्टोर से हजारों की नगदी चोरी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्यूबवेल के सामान के स्टोर की दीवार में सेंध लगाकर चोर गल्ले का ताला तोड़कर हजारों रुपयों की नगदी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह स्टोर खोलने पर मालिक को चोरी की घटना का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव मुजाहिदपुर निवासी विकास का जीटी रोड पर जगत ट्यूबवेल स्टोर है। बुधवार की शाम को विकास प्रतिदिन की तरह स्टोर बंद करके अपने गांव चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह विकास ने स्टोर खोला तो उसको दीवार में कुंबल दिखाई दी। विकास ने गल्ला चेक किया तो उसका ताला टूटा हुआ था। गल्ले में रखी 18 हजार रुपये गायब थे। इस घटना की खबर लगने पर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और रोष प्रकट किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित स्टोर मालिक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। व्यापारियों ने एसएसपी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें