जानसठ। गांव तालड़ा निवासी इशरत व नौशाद में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और जर्रार पुत्र सरताज व शमशेर पुत्र इदरीश को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जर्रार व शमशेर का चालान कर दिया। वहीं, दूसरी ओर गांव पिमौड़ा निवासी नसीम व उसके चाचा जब्बार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों में समझौता कराया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।