मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरवट निवासी सलीम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शाहीन (24) की शादी करीब तीन साल पूर्व निकटवर्ती गांव हाजीपुरा निवासी अनीस से हुई थी। ससुराल वालों का कहना है कि तीन मई को शाहीन ससुराल से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गई। शौहर अनीस की सूचना पर परिजनों ने शाहीन की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर, मदीना कॉलोनी निवासी भूरा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी शहजादी मनोरोगी है। दो दिन पूर्व वह घर के बाहर बैठी थी। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हरसंभव तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों की तलाश के प्रयास कर रही है।