खतौली। दिल्ली पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक दिल्ली में काम करता था। जिस जगह पर वह रहता था, वहां पर उसका युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते एक सप्ताह पूर्व दोनों दिल्ली से फरार हो गया। युवती के परिजनों ने युवक के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस प्रेम युगल को तलाश करने के लिए खतौली पहुंची। थाने में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवक के गांव में दबिश दी। युवक के परिजनों के बताए गए ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी दबिश देने में लगी हुई है।