फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का आपतिजनक फोटो पोस्ट करने से आक्रोश-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
खतौली/मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो एक आतंकवादी के साथ एडिट करके व्हाट्स एप ग्रुप में वायरल करने करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपाइयों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया है, उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए शनिवार को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि फलावदा के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने एक आतंकवादी के फोटो के साथ प्रधानमंत्री का फोटो एडिट किया और व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। जिसको देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खतौली में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मामले में खतौली पुलिस ने फलावदा पुलिस से संपर्क कर साइबर सेल से भी मदद मांगी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरीके से आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें