फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजड़ू फायरिंग कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजड़ू फायरिंग कांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में जहांगीर पट्टी निवासी अनीस व जुनैद पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई थी, लेकिन उस समय मौअज्जिज लोगों ने उन्हें शांत करा दिया था। रविवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष इसी विवाद में आमनेे-सामने आ गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। मामले में वहलना चौकी इंचार्ज एसआई कपिलदेव ने अपनी ओर से अनीस व जुनैद के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार देर रात पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को वहलना-सुजड़ू मार्ग से गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें