फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला, मानवाधिकार आयोग ने की खतौली एनकाउंटर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने की खतौली एनकाउंटर की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बागोवाली के नदीम एनकाउंटर की जांच के बाद बुधवार को मानवाधिकार आयोग की टीम खतौली पहुंची। यहां टीम ने करीब एक साल पूर्व दोघट के बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जाने की एनकाउंटर में हुई मौत के मामले की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली निवासी नदीम की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत की जांच करने के बाद मानवाधिकार आयोग की टीम बुधवार को खतौली पहुंची। यहां आयोग की टीम ने 17 सितंबर 2017 को हुए पुलिस एनकाउंटर की जांच की। उक्त मुठभेड़ में पुलिस ने बागपत के दोघट निवासी बदमाश जान मोहम्मद उर्फ जानू को मार गिराया था। आयोग की टीम ने खतौली पहुंचकर वहां मुठभेड़ कांड के विवेचक के साथ ही मुठभेड़ में शामिल रहे पुलिसकर्मियों के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के भी बयान दर्ज किए। इसके साथ ही टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और थाने की लॉगबुक के साथ ही पीएम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मानवाधिकार आयोग की टीम ने पहले बागोवाली के नदीम और अब खतौली में जान मौहम्मद उर्फ जानू की मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की जांच की है। इस संबंध में जो भी दस्तावेज टीम को चाहिए, उन्हें वे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट टीम द्वारा आला अफसरान को ही सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें