उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के थाना डालनवाला की महिला एसआई विनयता चौहान साथी पुलिसकर्मियों पवन व संजय के साथ शहर कोतवाली पहुंची। आमद दर्ज कराने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे शहर के मौहल्ला खालापार निवासी अशरफ की तलाश में दबिश दी। हालांकि वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।