खतौली (मुजफ्फरनगर)। नूरपुर की युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी अपने घर से फरार हो गया। प्रेमी के नहीं मिलने पर युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी युवती ने बताया कि भूड़ क्षेत्र के रहने वाले युवक से आठ साल पूर्व मोबाइल की मिस कॉल लगने पर संपर्क हुआ था। तब से उसका युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह कई बार युवक के घर भी आ चुकी है। युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। बुधवार को शादी करने के लिए युवती खतौली बुलाया था। निकाह करने के लिए वह नूरपुर से प्रेमी के घर पहुंची। उसके पहुंचने से पूर्व ही युवक अपने घर से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।