फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में घायल युवती की मेरठ अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

जानसठ। बैंक से सहेली के साथ पैसे निकालने के लिए गई युवती संदिग्ध हालत में घायल हो गई, जिसकी मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार युवकों ने मौसी की लड़की बताकर अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मेरठ अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से फरार हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला करीमुल्ला पटटी निवासी शंकर की पुत्र सोनिया अपने पड़ोसी सहेली के साथ सोमवार दोपहर को 11.30 बजे के करीब स्टेट बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी। सोनिया ने सहेली को स्टेट बैंक में छोड़कर दूसरे बैंक से पैसे निकालकर लाने को कहकर चली गई। इस दौरान सोनिया संदिग्ध हालत में घायल हो गई। घायल युवती को लेकर बाइक सवार दो युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। इन युवकों ने चिकित्सक को बताया कि बाइक से गिरकर उनकी मौसी की लड़की घायल हो गई है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने युवती की हालत बिगडऩे पर मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों अज्ञात युवकों ने मेरठ के अस्पताल में युवती को भर्ती कराया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। सोनिया काफी देर तक नहीं आई तो सहेली घर पर पहुंची। सहेली ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। युवती के लापता होने पर परिजन तलाश करते हुए सीएचसी में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि एक लड़की को घायल अवस्था में दो बाइक सवार लेकर आए थे। परिजन युवती को तलाश करते हुए जिला अस्पताल से जानकारी लेकर मेरठ अस्पताल पहुंचे। मेरठ अस्पताल से दोनों युवक फरार हो गए। परिजन युवती का शव लेकर घर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। परिजन शिकायत करेंगे तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें