जानसठ। कस्बे में कॉपरेटिव बैंक के सामने 15 बीघे का तालाब सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। इस तालाब की भूमि पर पूर्व में ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। अब मौके पर मात्र 6-7 बीघा तालाब की भूमि बची हुई है। उस भूमि पर नगर पंचायत सफाई कर्मचारी कूड़ा करकट एकत्र करते हैं। शुक्रवार को जेबीसी मशीन लगाकर तालाब की खाली जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत कस्बे के लोगों ने तहसीलदार से की। तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल के पहुंचे से पहले कब्जा करने वाले जेबीसी लेकर वहां से निकल गए। तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी का कहना है कि तालाब की देखभाल व उसका संरक्षण करना नगर पंचायत का कार्य है। यदि सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, तो गैर कानूनी है। लेखपाल से जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुछ लोगों का आरोप है कि तालाब पर सत्ता पक्ष का नेता करना चाहता है।