बुढ़ाना। दो स्थानों पर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो घायल हो गए। कस्बे के नई बस्ती निवासी रविंद्र जैन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह किसी कार्य से बैंक में गया था। आरोप है कि बैंक के गार्ड ने उसके साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की है। दूसरी घटना में इटावा गांव में नाली के पानी के विवाद को लेकर सुशीला की उसके पड़ोसी जितेंद्र के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट में सुशीला घायल हो गई। घटना की तहरीर सुशीला ने पुलिस को दी है।