फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी में छात्रों के बीच हुई कहासुनी को लेकर बड़ों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भेज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी निवासी सतीश और इमरान के बच्चे एक स्कूल में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को इनके बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। छात्रों ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसको लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और देखते-देखते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। संघर्ष में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष में इमरान का बेटा औसाफ, सतीश, विक्रम समेत चार लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। नई मंडी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को बिगडऩे से संभाला। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें