फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार रूपये रिश्वत लेने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (ब्यूरो)। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की जांच पर एक हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। ऑडियो से खंड विकास अधिकारी भी हैरत में है। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा गांव हुसैनपुर कलां के रहने वाली एक महिला से प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की जांच के नाम पर एक हजार रुपये की रिश्वत लेने की बातचीत रिकार्ड है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई लिखित अथवा मौखिक शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें