फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न देने पर रिश्ता तोडने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। लड़की ने दहेज में कार नहीं देने पर मंगनी के बाद रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक सप्ताह पूर्व सुजडू निवासी युवती का रिश्ता क्षेत्र के गांव महाबलीपुर के युवक से तय हुआ था। बिचौलिए के अनुसार शादी में लेनदेन की बात तय हुई थी। 13 दिसंबर में शादी तय हुई थी। आरोप है दो दिन पूर्व लड़की के परिजन शादी का निमंत्रण देने गांव पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने दहेज में कार की मांग रख दी। कार नहीं मिलने पर शादी नहीं होने की बात कहकर टरका दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी को रिश्ते के फोटोग्राफ और शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लड़की परिजनों संग थाने पहुंची। पुलिस ने गांव जाकर मामले में पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें