फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेबाजार महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बाइक सवार बेखौफ दो बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े सरे बाजार हुई लूट की घटना से बाजार में सनसनी फैल गई।
कस्बे के केनरा बैंक के पास रहने वाले ममलेश जैन की पत्नी मंजू जैन सोमवार को रोजाना की भांति आज भी दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी। पूजा-अर्चना के बाद करीब 7 बजे मंजू जैन मंदिर से अपने घर वापस आ रही थी। केनरा बैंक के पास सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मंजू को रोक लिया। आनन-फानन में एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। चेन लूटते ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर परिवार व बाजार वाले वहां एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। परिवार के महेश जैन ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना कि अभी तक उन्हें तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बवाना गांव के रहने वाले कूड़े सिंह से चार दिन पहले बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्रामीण की चद्दर व नकदी लूट ली थी। पुलिस का कहना है कि बदमाश केवल चद्दर लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें