फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ से भरी चोरी हुई ट्रॉली बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। शिकारपुर निवासी यूसुफ पुत्र लतीफ ने मंडी में बेचने के लिए ट्रॉली में गुड़ भरकर अपने घर के बाहर खड़ी की थी। मंगलवार रात चोरों ने गुड़ से भरी ट्रॉली चोरी कर ली। यूसुफ ने भौराकलां पुलिस को सूचना दी थी। हलका इंचार्ज उप निरीक्षक इंतजार अहमद ने बताया बुधवार रात भौराकलां-शिकारपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान शिकारपुर निवासी गुलजार व शाहपुर निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से गुड़ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। दोनों आरोपी गुड़ हरियाणा में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें