मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में गोकशी करते हुए पांच युवकों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोहम्मद जावेद, इरशाद, इस्लाम, रियासत, नजर मोहम्मद निवासी गांव कम्हेड़ा बताए हैं। जबकि तीन आरोपी मूसा, जान मोहम्मद, फरमान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ढाई कुंतल मांस, सींग, खुर, खाल, चार छुरी, एक दरांत, दो कुल्हाड़ी, लकड़ी के तीन गटटे, एक तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर, थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए इमरान उर्फ पप्पू, आजाद, पुष्पेंद्र निवासी गांव ककरौली को 14120 रुपये की नगदी व ताश की गड्डी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।