फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट
विज्ञापन

खतौली। उपलों के बिटौड़े में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी। गांव पिपलहेड़ा निवासी पवन ने गांव शाहपुर में कूड़ी खरीदी थी। शनिवार को पवन ट्रैक्टर ट्रॉली में कूड़ी भरवा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली लगने से गांव शाहपुर निवासी राजपाल के बिटौड़े गिर गया। इसको लेकर पवन और राजपाल के बीच कहसुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। राजपाल पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों का आपस में समझौता करा दिया है। अब दोनों पक्षों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं रहा है। समझौता होने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें