फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला से छेड़छाड़, युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बस में महिला से छेड़छाड़ करने पर दो युवकों की यात्रियों ने पिटाई कर दी। देहरादून रोडवेज डिपो की बस रविवार शाम को दिल्ली के लिए जा रही थी। जिसमें चार यात्री सवार थे। जिनमें महिला यात्री भी शामिल थी। मुजफ्फरनगर से दो युवक दिल्ली जाने के लिए बस में चढे़। आरोप है कि हाईवे पर नावला कट के पास इन युवकों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में सवार अन्य यात्रियों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद चालक ने बस को रोककर दोनों युवकों को नीचे उतार दिया। इस घटना की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें