फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। तहसील के अधिवक्ता ने पुलिस उपनिरीक्षक पर पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। तहसील के अधिवक्ता अलीम अहमद के प्रार्थना पत्र पर सोमवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना की आम सभा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अलीम अहमद ने कोतवाली के उपनिरीक्षक शोबीर नागर पर अवैध तरीके से आवास में घुसने का आरोप लगाया। आरोप है कि उसकी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसी बात को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक में घंटो विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से उपनिरीक्षक शोबीर नागर के निलंबन की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक अधिवक्ता न्यायालयों में कार्य नही करेंगे। मंगलवार को सभी अधिवक्ता कार्यों से विरत रहते हुए आगे की कार्रवाई के बारे में विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह राठी सहित बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें