शाहपुर। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुुकान का ताला तोड़कर नए और पुरानी बैटरी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कस्बा शाहपुर निवासी सनव्वर की कस्बे के मुख्य मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुुकान है। मंगलवार रात चोर दुुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान से पांच नए, दस पुराने बैटरी और दुुकान में रखा कीमती सामान चुुरा लिया। चोरी हुए सामान की कीमत सनव्वर ने करीब 70 हजार रुपये बताई।