दलित किशोरी को घर में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास
सिखेड़ा। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम के समय अधेड़ ने घर के बाहर खेल रही किशोरी को अपने घर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
कस्बा निवासी दलित महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक अधेड़ ने लड़की को अपने घर में खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपी किशोरी को छोड़ धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर आई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, मोरना निवासी शरीफ अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा घर में कलह रखता है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व बेटे ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता शरीफ के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।