बुढ़ाना। कस्बे की एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए शुक्रवार को कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। कोचिंग सेंटर के बीच कस्बे के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। ट्यूशन पढ़ने के बाद छात्रा ने अपने घर जाकर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के पिता से शिकायत की। आरोप है कि युवक के पिता उनसे अभद्रता की और धमकी दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।