फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि उसका मोहल्ले के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। जब युवती ने उससे शादी की बात की तो युवक ने स्पष्ट इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पूर्व खतौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने पीड़िता को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें