फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैक्ट्री में घुसे बदमाशों पर गार्ड ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री में घुसे बदमाशों पर गार्ड ने की फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। नेशनल हाईवे स्थित ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री में लूट के इरादे से घुसे बदमाश सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी से पस्त हो गए। बदमाशों को देख गार्ड ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के वहलना औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर गोपाल गुप्ता की गुप्ता ट्रांसफार्मर फैक्ट्री है। उक्त फैक्ट्री में हरपाल सिंह गनमैन के रूप में तैनात है। रविवार देर रात करीब तीन बजे तीन बदमाश लूटपाट के इरादे से दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसने लगे, जिन्हें देख सिक्योरिटी गार्ड हरपाल सिंह ने उन्हें ललकारा। इसके बावजूद बदमाश आगे बढ़ने लगे तो गार्ड ने अपनी बंदूक से उन पर फायरिंग कर दी। इसमें एक बदमाश गोली लगने से वहीं घायल होकर गिर पड़ा। जबकि उसके दोनों साथी दीवार फांदकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद गनमैन ने घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक को दी, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड की गोली से घायल हुए बदमाश को हिरासत में लेते हुए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश चरथावल का रहने वाला अर्जुन है, जिसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी ली जा रही है। मामले में फैक्ट्री मालिक ने अर्जुन व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मौके से भागे बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें