फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दंपति को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए युवकों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की व महिला से कुंडल खींच लिए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव कैंडी निवासी संदीप पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि 4 अक्तूबर की शाम वह अपनी ड्यूटी कर मुजफ्फरनगर से घर पर लौटा। जैसे ही वह घर में चारपाई पर बैठा, तभी गांव के ही अनित, ललित, विनीत, विपिन, मुकुल, अनुज ने उसे पकड़ लिया तथा एक वर्ष पूर्व गांव गंगदासपुर में हुई दुर्घटना में ट्रैक्टर तोड़ने के मामले में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। पत्नी द्वारा बीच में आने पर ललित व विनीत ने उसको भी जमीन पर गिराकर उसके साथ बदसलूकी की तथा उसके कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दंपति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें