खतौली। गांव भैंसी के किसान की बिसरा रिपोर्ट में भी हत्या होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
गांव भैंसी निवासी किसान श्रीनिवास शर्मा (57) पुत्र जगदीश पिछले वर्ष 13 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया था, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 14 अक्तूबर को रेलवे लाइन के निकट शमशान घाट के पास स्थित नेपाल के गन्ने के खेत में श्रीनिवास की शव परिजनों को पड़ा मिला था। मृतक के गले पर निशान थे। मृतक किसान के बेटे अभिषेक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उस वक्त शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या होने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसलिए पुलिस ने बिसरा का परीक्षण कराने के लिए लखनऊ लैब में भेज दिया था। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट आ गई है। बिसरा की रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए किसान की अचानक मौत हुई है। बिसरा रिपोर्ट आने पर पुलिस ने इस मुकदमे को एक्सपंज करने की तैयारी शुरू कर दी है।