फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में 70 लाख के घोटाले का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पर माउंट लिट्रा स्कूल के सचिव ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पर फर्जी रसीद के आधार पर स्कूल के 70 लाख रुपये का गठन करने का आरोप लगाया है। आदर्श कालोनी लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा स्कूल के सचिव अभिनव स्वरुप की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि स्कूल कमेटी के प्रबंधक नवनीत भारद्वाज, प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता, चारु भारद्वाज, संध्या मलिक, नफीस जैदी, योगेंद्र, वरुण जैदी और विकास ने फर्जी रसीद के आधार पर स्कूल का 70 लाख रुपया धोखाधड़ी कर उसका गबन किया। उधर, नवनीत भारद्वाज ने बताया कि 70 लाख की हेराफेरी सचिव ने की है। इस संबंध में वाद कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें