फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने दंपति को दी जेल भेजने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने दंपति को जेल भेजने की धमकी दी
विज्ञापन

खतौली। दंपति पमनावली पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा। दंपति ने उनके गांव में उसके मकान पर दबंगों के द्वारा कब्जा करने का प्रयास करने का प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि दरोगा ने दंपति की मदद करने के बजाए उनको ही जेल भेज देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

शनिवार को दंपति थाना समाधान दिवस में पहुंची। दंपति ने शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित दंपति ने इंस्पेक्टर को दरोगा के द्वारा जेल भेजने की धमकी के बारे में भी जानकारी दी। पीड़ित दंपति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में इंसाफ दिलाए जाने की शिकायती पत्र दिया था। पीएमओ कार्यालय से तहसील अधिकारियों को जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित करने का पत्र भेजा गया है। तहसीलदार ने लेखपाल टीम को गांव में भेजकर जांच पड़ताल कराई। लेखपाल टीम का कहना है कि जांच पड़ताल में गांव में दंपति का कोई मकान मौजूद नहीं है। उन्होंने अपना मकान किसी को बेच दिया था। गांव मीरापुर खुर्द निवासी सतेंद्र व उसकी पत्नी संगीता घर में न रहकर नगर के मोहल्ला जमना विहार में किराए के मकान में रहते हैं। दंपति ने बताया कि गांव में उनके मकान पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। दंपति ने इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने थाना समाधान दिवस में मौजूद लेखपालों से जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें