फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी मोनू (22) पुत्र तीर्थपाल मेरठ-करनाल हाइवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास फलों की ठेली लगाता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपना सामान समेटने के बाद अपने गांव गया था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सठेड़ी के ग्राम प्रधान विदुर मोहन त्यागी घूमने के लिए बाग में आए थे। अशोक के आम के बाग में पेड़ से मोनू का शव उसी के अंगोछे से लटका हुआ देखकर वे हैरान रह गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंसपेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मोनू की शादी नही हुई थी। उसके मां-बाप बीमार रहते हैं। थोक फल विक्रेताओं का भी उसके ऊपर कर्ज है। पुुलिस के मुताबिक तनाव में आकर मोनू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें