फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने चोरी की गई दो ई रिक्शाओं के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मीरापुर एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस मोंटी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी सरफराज पुत्र मनव्वर एक ई रिक्शा के साथ उधर से निकला, तो पुलिस ने सरफराज को रोक कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी सरताज ने बताया कि उसने मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र से दो ई रिक्शा चोरी की हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरी ई रिक्शा भी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है। उधर, नंगला खेपड़ निवासी सोनू पुत्र कालू को भी चोरी के सामान बरामद होने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें