छात्रों के दो गुटों में मारपीट
खतौली। छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए।
जानसठ रोड पर शनिवार की सुबह छात्र ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद छात्रों में जमकर मारपीट हुई। छात्रों में जमकर बेल्ट चलीं। मारपीट को लेकर लोगों में अफरातफरी मच गई थी। मारपीट में दो छात्र राजन और पप्पू को चोटें लगी। छात्रों के घायल होने पर आरोपी छात्र वहां से फरार हो गए। आरोपी छात्रों के फरार होने पर घायल छात्रों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। पुलिस को अभी तक मारपीट की तहरीर नहीं दी गई है।