फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के बागोवाली बाईपास पर हुए सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मां-बेटा बुधवार देर रात को रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने के बाद शामली अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसने से हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने से कार ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला फव्वारा चौक निवासी आशीष जैन पुत्र अजय कुमार जैन बुधवार को अपनी मां अंजली जैन (45) के साथ रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात को दोनों मां-बेटा कार द्वारा रुड़की से शामली आ रहे थे। जब वे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बागोवाली बाईपास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तो तभी कार चला रहे आशीष जैन को नींद की झपकी आ गई। कार हाइवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। गति तेज होने के कारण दोनों मां बेटा बुरी तरह से कार में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, मगर तब तक अंजली जैन की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल आशीष को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही शामली और मुजफ्फरनगर से परिजन और रिश्तेदार मौके पर आ गए थे। आशीष के चाचा अभय जैन निवासी फव्वारा चौक, शामली ने नई मंडी कोतवाली पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन गमगीन माहौल में शव लेकर शामली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें