फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर पूर्व चौकीदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में उधार के रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर उसको तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हंगामा होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव पीनना निवासी सोनू पुत्र वीरसेन ने गांव के ही सुधीर और बबलू को किसी कार्य को करने के लिए रुपये दिए थे। आरोप है कि कई माह से दोनों उसे रुपये लौटाने के नाम पर चक्कर कटा रहे हैं। इसको लेकर सोनू ने शुक्रवार को रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने मकान में खींच लिया। बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें