खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम बसी में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में रंजिश के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इस दौरान लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष की एक महिला और दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। साथ ही गांव के कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटेे। ब्यूरो