शाहपुर। पुलिस ने गांव तावली के जंगल में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरणों के अलावा एक गाड़ी भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर शाहपुर बीपी सिंह यादव ने बताया कि हरसोली चौकी प्रभारी अनित कुमार यादव को सूचना मिली कि ग्राम तावली के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, तो पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए दो तस्करों ने पूछताछ में अपने नाम आशू उफ़ॱर आस मोहम्मद पुत्र शकूर निवासी तावली और उज्ज्वल पुत्र कुलवीर निवासी सोंटा, थाना बाबरी बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए है। उधर, पुलिस ने मौके से एक गाड़ी के अलावा बंधा हुआ एक जिंदा गोवंश और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस फरार हुए तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पकडे़ गए दोनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।