फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव अलमासपुर के सफाई कर्मचारी ने तनख्वाह दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उसके काम के पैसे देने के नाम पर उक्त लोग पीड़ित का उत्पीड़न कर रहे हैं। मामले की पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नईमंडी थाना क्षेत्र के ग्राम अलमासपुर निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है। आरोप है कि दो माह से उसको वेतन नहीं दिया जा रहा है। उसका वेतन करीब 40 हजार रुपये बैठता है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी तनख्वाह देने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव परेशान कर रहे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव तनख्वाह को वेरीफाई करने के लिए अवैध रूप से रुपये मांग रहे हैं। इंकार करने पर तनख्वाह रोकने की चेतावनी दे रहे हैं। उक्त लोगों ने उसके फार्म पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने वारंटी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाजावाली निवासी बंटी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने वारंटी बंटी को उसके घर से दबोचा है। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें