फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गांव तिसंग-घटायन मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक चोरी का ट्रैक्टर तथा दो तमंचे सहित कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ सोमेंद्र नेगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव तिसंग-घटायन मार्ग पर पुलिस टीम ने सोमवार की शाम वाहनों का चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर तीन लोग आए। ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया तो तीनों पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर व तमंचे और कारतूस बरामद किए। पकड़े गए बदमाश 15 दिन पूर्व जानसठ कस्बे के खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास से ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम रोहताश पुत्र जोधा निवासी गांव उत्तरी घटायन, थाना जानसठ व नफीस पुत्र हकीमुद्दीन निवासी गांव पुठखास, थाना रोहटा, जनपद मेरठ बताए हैं। बदमाशों पर जानसठ, खतौली, मेरठ, चरथावल आदि थानों में दर्जनों चोरी व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया बदमाश नफीस चरथावल में हुई 14 ट्रैक्टरों की लूट में भी शामिल था। साथ ही गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें